Publication Type : Journal Article
Publisher : Technoscience Academy
Source : Shodhshauryam, International Scientific Refereed Research Journal
Url : https://doi.org/10.32628/shisrrj269424
Campus : Amritapuri
School : School of Spiritual and Cultural Studies
Year : 2026
Abstract : संस्कृत साहित्य में महाकवि कालिदास का विशिष्ट स्थान है। उनकी रचनाएँ केवल काव्य-सौन्दर्य और कलात्मक अभिव्यक्ति तक सीमित नहीं हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति, दर्शन तथा धर्म की गहन अवधारणाओं को भी अभिव्यक्त करती हैं। प्रस्तुत शोधपत्र का उद्देश्य कालिदास के साहित्य में धर्म के स्वरूप एवं उसके विविध आयामों का विश्लेषण करना है। अध्ययन में रघुवंश, कुमारसम्भव, अभिज्ञानशाकुन्तलम् आदि कृतियों के आधार पर यह स्पष्ट किया गया है कि कालिदास के लिए धर्म केवल धार्मिक अनुष्ठानों या आस्थाओं का विषय नहीं, बल्कि कर्तव्य, सदाचार, न्याय, लोककल्याण तथा पुरुषार्थ-चतुष्टय का आधारभूत सिद्धान्त है। उन्होंने धर्म को अर्थ, काम और मोक्ष के साथ समन्वित रूप में प्रस्तुत करते हुए उसके व्यावहारिक एवं नैतिक स्वरूप को विशेष महत्त्व दिया है। उनके साहित्य में राजधर्म, तप, न्याय, दाम्पत्य-धर्म तथा सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे पक्षों का भी सशक्त निरूपण प्राप्त होता है। इस अध्ययन से स्पष्ट होता है कि कालिदास का धर्म-दर्शन भारतीय जीवन-मूल्यों की समन्वयात्मक परम्परा का प्रतिनिधित्व करता है तथा आज भी नैतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से समान रूप से प्रासंगिक है।
Cite this Research Publication : Arathi Anil, Midhun P., Harikrishnan V. P., कालिदास के रचनाओं में धर्म का चित्रण, Shodhshauryam, International Scientific Refereed Research Journal, Technoscience Academy, 2026, https://doi.org/10.32628/shisrrj269424